पनागर/शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे समाजसेवी पंडित सर्वेश मिश्रा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर द्वारा जारी शासकीय आदेश के अनुसार उन्हें सर्व शिक्षा अभियान के जिला स्तरीय नियुक्ति समिति का अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है यह मनोनयन राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश एवं जिले के प्रभारी मंत्री की अनुशंसा के बाद किया गया
