मोहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

मोहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम से एक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के नेतृत्व में निकला यह मार्च ओमती चौक, बेलबाग, सराफा चौक, कोतवाली, मिलौनीगंज, मछली मार्केट और बूढ़ी खेरमाई होते हुए चार खंभा क्षेत्र तक पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

Share This Article
Translate »