जबलपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए एम.पी. हलचल टी.वी. न्यूज़ द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित “एम.पी. हलचल स्टेट अचीवर्स अवार्ड” हेतु नामांकित किया गया है।
यह सम्मान उनके नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों की सराहना के रूप में दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. नवीन कोठारी ने इस सम्मान के लिए एम.पी. हलचल टी.वी. न्यूज़ एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।
यह उपलब्धि जबलपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है ।
