ममता साहू बनीं जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

 

जबलपुर। जिला साहू समाज के संरक्षक श्री प्रभात साहू (पूर्व महापौर) की सहमति एवं मार्गदर्शन में जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार साहू ने श्रीमती ममता साहू को जिला साहू समाज, जबलपुर का महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति समाज के प्रति सक्रिय सहभागिता, सामाजिक कार्यों में रुचि एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।

नियुक्ति अवसर पर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती ममता साहू अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा प्रदान करेंगी तथा समाज की महिलाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों को गति देंगी।

नियुक्ति पर जिला साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने श्रीमती ममता साहू को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share This Article
Translate »