नई कार्यकारिणी ने संभाली इनर व्हील क्लब मिडटाउन की कमान, सेवा कार्यों की नई रूपरेखा पेश

जबलपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर मिडटाउन में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने नई टीम को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी।

समारोह की मुख्य अतिथि वूमेन्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे की अध्यक्ष श्रीमती रिचा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट एडिटर डॉ. प्रज्ञा मोहिले रहीं। इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारिणी ने वर्षभर में आयोजित सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

नई अध्यक्ष बलविंदर राज बाधान एवं सचिव ऐश्वर्या शाह ने अपनी टीम के साथ आगामी वर्ष की सामाजिक, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण संबंधी गतिविधियों की रूपरेखा साझा करते हुए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अनुभूति बादशाह ने किया। पीडीसी राज रूपराह एवं पीडीसी मनीष श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी को संगठन के दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर आईपीपी पल्लवी गुप्ता, उपाध्यक्ष सुषमा बजाज, कोषाध्यक्ष सतपाल, संपादक मंजुला, आईएसओ मीनल सहित पूर्व अध्यक्ष कांडला भाटिया, अमिता गौतम, मीणा दहिया, दीपिका, आभा, सीमा, आशा, सुरेखा, गुरजिंदर, रश्मि तथा सदस्य शोभा, सतविंदर, ममता, श्रुति, सुनीता, शशि सहित बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Translate »