’हाफ पैंट और चप्पल ने खोला हत्या का राज 75 वर्षीय महिला के कातिल तक ऐसे पहुंची पुलिस’’
’जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा शर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में न कोई सीसीटीवी फुटेज काम आई और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी। इस सनसनीखेज हत्याकांड का राज आखिरकार एक फटी हुई हाफ पैंट और घटनास्थल पर छूटी चप्पल ने खोल दिया। इन्हीं अहम सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दिया।
कुएं में मिली थी बुजुर्ग महिला की लाश’’
27 मई को हनुमान नगर स्थित बड़ा पत्थर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई थीए जब 75 वर्षीय पुष्पा शर्मा का शव उनके घर के आंगन में बने कुएं में मिला। घर के अंदर खून के धब्बेए संघर्ष और घसीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इससे साफ हो गया था कि हत्या कहीं और नहीं बल्कि घर के अंदर ही की गई है।
’मौके पर मिला पहला बड़ा सुराग’’
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर एक फटी हुई हाफ पैंट और चप्पल मिली। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या के दौरान महिला ने हमलावर का जमकर विरोध किया था। छीना.झपटी और संघर्ष में आरोपी की हाफ पैंट फटकर उतर गई और चप्पल भी वहीं छूट गई।यही सामान बाद में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया।
पड़ोस में ही छिपा था हत्यारा’’
पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल घटना वाली रात मृतका के घर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों और घटनास्थल से मिले सुरागों का मिलान किया तो शक गहराता गया।हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली।
’पहचान हो गई तो बदल गया चोरी का प्लान’’
आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से रात में घर में घुसा था। उसे पता था कि मृतका का बेटा गांव गया हुआ है और घर में बुजुर्ग महिला अकेली हैं। वह अलमारी खंगाल रहा था तभी पुष्पा शर्मा जाग गईं और उसे पहचान लिया।
महिला के शोर मचाने पर उसने पहले मुंह दबाया और फिर कमरे में रखी घड़रिया से सिर पर कई वार कर दिए। इसके बाद गले से मंगलसूत्र और पैरों से पायल निकालकर महिला को घसीटते हुए कुएं में फेंक दिया।
’चप्पल लेने लौटाए लेकिन डरकर भाग गया’’
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगली सुबह वह अपने घर में छूटी चप्पल और अन्य सामान लेने वापस आया थाए लेकिन मोहल्ले में लोगों की आवाजाही देखकर अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।इसके बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए नकली मंगलसूत्र और नकली पायल खरीदकर रखने की योजना बनाईए ताकि हत्या के पीछे लूट का एंगल कमजोर पड़ जाए। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ के सामने उसकी सारी चालाकी धरी रह गई।
’बरामद हुए लूटे गए जेवर’
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने का पेंडलए चांदी की पायलए नकली जेवर और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
