भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने साधा संगठन विस्तार का लक्ष्य, पवन पाटीदार ने ली कार्यसमिति बैठक

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने   भाजपा के संभागीय कार्यालय में जिला कार्यसमिति, विभिन्न जातीय समाजों के प्रतिनिधियों एवं जिले के सोशल इन्फ्लुएंसर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों और मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना तथा कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं ने समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि देश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है तथा रेलवे के विद्युतीकरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

बैठक में पिछड़ा वर्ग समाज के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया। बैठक में उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक Abhilash Pandey, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, प्रदेश सह प्रभारी धनेश धनंजय, प्रदेश उपाध्यक्ष उदय प्रताप, प्रदेश कार्यालय मंत्री रामबाबू यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, मन की बात प्रभारी जीतू यादव, जिला महामंत्री दशरथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष पिंटू पटेल, रूपेश पटेल, अक्षय सेन, जय यादव, पंकज सोनी, टिकेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी राहुल यादव, सह मीडिया प्रभारी हर्षित ताम्रकार, नरेश यादव, सोनू सैनी, जीतू सैनी, प्रवीण सैनी, राकेश गोलहानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »