स्वर्गीय जगदीश बड़गैया की स्मृति में अंडर-13 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

 

जबलपुर। स्वर्गीय श्री जगदीश बड़गैया की स्मृति में आयोजित अंडर-13 लेदर बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमालयन टीम ने खिताब अपने नाम कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ स्वर्गीय जगदीश बड़गैया की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना था।
समापन समारोह में थैलेसीमिया जन जागरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास शुक्ला, मुकेश बॉक्सर (सीनियर बॉक्सर क्लब) एवं सिंह सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।आयोजन समिति के मुख्य प्रभारी हरीश परिहार एवं शैलेन्द्र बड़गैया के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अमीर, दारा, सिब्बा, अदनान, हनी तिवारी, शुभम तिवारी तथा संजीवनी क्रिकेट अकादमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
Translate »