बरेला के ‘ब्लैक स्पॉट’ पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा; स्थानीय लोगों ने बचाई ड्राइवर की जान, बड़ा हादसा टला

जबलपुर । बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा मंदिर के पास गैस सिलेंडरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही आस-पास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और केबिन में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ड्राइवर के बयानों के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही सिलेंडरों में कोई ब्लास्ट हुआ। एएसपी ने यह भी बताया कि शारदा मंदिर के पास के इस मार्ग को ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित किया गया है, जिसे सुधारने के लिए इंजीनियर्स काम कर रहे हैं और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर वहाँ सुरक्षा बल व बोर्ड भी लगाए जाते हैं।

Share This Article
Translate »