राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान मंच के आयोजन में 10जून को जबलपुर आएंगी काजल हिन्दुस्थानी

जबलपुर। राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान मंच द्वारा सनातन धर्म, राष्ट्र जागरण और सामाजिक चेतना को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रख्यात वक्ता एवं हिन्दू ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट काजल हिन्दुस्थानी जबलपुर पहुंचेंगी और अपने विचारों से नागरिकों को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान मंच के पदाधिकारियों के अनुसार संस्था समय-समय पर समाज में जागरूकता और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्वानों, चिंतकों और वक्ताओं को आमंत्रित करती रही है। इसी क्रम में काजल हिन्दुस्थानी को जबलपुर आमंत्रित किया गया है, जहां वे राष्ट्र, संस्कृति, सनातन परंपरा और समसामयिक सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। काजल हिंदुस्तानी (हिंदू ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट )का आगमन 10 जून को
राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान मंच द्वारा गोल बाजार शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में 11 जून को आयोजित हिंदू गर्जना सभा में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हो रही श्रीमती काजल हिंदुस्तानी( हिंदू ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट) का आगमन वायुयान से 10 जून को दोपहर12-55 मैं होगा 10 जून को श्रीमती काजल हिंदुस्तान में गौरी घाट महा आरती में शामिल होंगी 11 जून को राष्ट्रीय हिंदू स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित हिंदू गर्जना सभा में शाम 6 बजे श्रीमती काजल हिंदुस्तानी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेगी

आयोजकों का कहना है कि काजल हिन्दुस्थानी अपने ओजस्वी वक्तव्य और प्रभावशाली शैली के लिए देशभर में जानी जाती हैं। उनके व्याख्यानों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और युवाओं के बीच भी उनकी विशेष लोकप्रियता है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 11 जून 2026, गुरुवार को शाम 6 बजे से शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोल बाजार, जबलपुर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान मंच ने शहरवासियों से कार्यक्रम में परिवार और मित्रों सहित शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों और नागरिकों से समय पर पहुंचने का अनुरोध करते हुए कहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। मंच का मानना है कि ऐसे वैचारिक कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Share This Article
Translate »